फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित हुए यूपी बोर्ड के मेधावी

Tue, 17 May 2016 12:24 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
सम्मानित हुए मेधावी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले साधुशरण भारद्वाज इंटर कालेज बेलवाकजी के मेधावियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल में विजय वर्मा 89.7, अभय सौरभ 89.1, विकास विश्वकर्मा 86.5, कृतिका पांडेय 86.1, नीतीश मौर्य 86.1, शशिबाला चौधरी 86.1, संदीप यादव 85.7, दीपशिखा पटेल 85.5, अंजू यादव 85.3 एवं गोविंद वर्मा ने 85.3 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार इंटरमीडिएट में नेहा यादव ने 90, सौरभ सिंह ने 90, अंबुज विश्वकर्मा ने 89.6, सत्यप्रकाश यादव ने 89.2, ममता यादव ने 89, सोनू अग्रहरि 88.8, पुष्पा 87.9, राकेश गुप्ता 89.4, अन्नू यादव 79 एवं दिव्या यादव ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता पर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट के मेधावी छात्रों को कालेज की प्रबंधक पूनम पांडेय द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थापक विमल पाण्डेय, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र  पांडेय, दीनानाथ विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र यादव, शेरकिशुन चौधरी, सत्यनारायण  यादव, प्रियंका मोदनवाल सहित तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

अड्डा में बालिकाओं ने लहराया परचम
अड्डा बाजार। यूपी बोर्ड परीक्षा मे इंटर विज्ञान वर्ग से 92.2 प्रतिशत अंक पाकर अमृता पांडेय ने कॉलेज टॉप किया है। यह जानकारी महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य दयानंद सिंह ने दी। विद्यालय में कृष यादव ने  90.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। सीता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज के हाई स्कूल मे सरिता यादव को 86.66 प्रतिशत सर्वाधिक अंक मिले हैं।
विज्ञापन


मेधावियों को मिल रहीं बधाईयां
मिठौरा। ब्लॉक के कसमरिया स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। यहां हाई स्कूल की छात्रा अर्पिता पटेल ने 95.1, शिवांगी द्विवेदी ने 92.1,  शिवांगी मिश्रा 91.1, अजीत मद्धेशिया 87.6 एवं अखिलेश वर्मा ने 87.6  प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी प्रकार इंटर मीडिएट के छात्र बालगोविंद  92.2, सुमन 90.4, अंबरीष चौधरी 90, अरुण कुमार 89 एवं संजीत गुप्ता 89.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। 

छात्रों की श्रेष्ठ प्रदर्शन पर कॉलेज के प्रबंधक हरेंद्र पटेल ने कहा कि छात्रों ने अच्छा अंक पाकर विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान बढ़ाया है। उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। छात्रों को विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवकुमारी पटेल, संतोष गुप्ता, विपिन चौधरी, रमेश शुक्ला, पवन पाण्डेय, राममिलन,  राजेश शर्मा, धनपति प्रसाद, ओंकार पटेल आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें