फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बजबजाती नालियों से परेशान जंगल गुलहरिया के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और सीएमओ को भेजा पत्र, जल्द समाधान की मांग
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया के विजयगढ़ टोला में इन दिनों बदहाल नालियों और कीचड़युक्त सड़कों की समस्या से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। कीचड़ भरी सड़कें न केवल आवागमन में बाधा बनी हैं बल्कि ये संक्रामक बीमारियों को भी खुला निमंत्रण दे रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है लेकिन समस्या के समाधान के लिए अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

जंगल गुलहरिया ग्राम पंचायत की आबादी लगभग पांच हजार है। इस बड़े जनसमूह में विजयगढ़ टोला की आबादी करीब एक हजार बताई जाती है। स्थानीय निवासी सम्पूर्णानन्द चौबे, राधेश्याम, सूरज, शिवानन्द, अमरनाथ, राजेश, विनय, राधे, बृजेश, शीला, फूलमती सहित कई अन्य ग्रामीणों ने बताया कि टोले के मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी लगातार बह रहा है। कई स्थानों पर यह पानी जमा होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। बाइक और साइकिल सवारों के फिसलकर गिरने का हमेशा डर बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात न होने के बावजूद नालियां ओवरफ्लो हैं। यह स्थिति साफ-सफाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बदबूदार वातावरण का बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से कई लोग बुखार और त्वचा संबंधी रोगों की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास जा रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन


समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सामूहिक रूप से पत्र भेजकर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि नाली की नियमित सफाई कराई जाए, सड़कों की मरम्मत हो और गंदे पानी के बहाव को रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही आते हैं और आधा-अधूरा काम करके चले जाते हैं।
वर्जन
ग्रामीणों ने समस्या से उन्हें अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि गांव का भौतिक सत्यापन जल्द ही किया जाएगा।
-मृत्युंजय यादव, खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें