फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भ्रष्टाचार के आरोप में ग्रामीणों का अनशन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चनकौली में ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव पर भ्रष्टाचार एवं विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



रामसनेही निषाद ने आरोप लगाया विभिन्न विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान किए गए। जन सूचना के अधिकार आरटीआई के नाम पर फर्जी बिल प्रस्तुत कर ग्रामीणों से करीब 20,000 रुपये की अवैध वसूली की गई। ग्रामीणों ने इस राशि को तत्काल वापस कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के जांच आदेश पर तत्काल जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने पर प्रधान, सचिव सहित संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस मौके पर अवधेश कुमार, श्रीराम सैनी, रवि धारिया, वल्लू शर्मा, हरिपाल निषाद, सुकई भारती, महेंद्र भारती, निरंजन, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें