फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें : कमिश्नर 

Sun, 25 Mar 2018 12:31 AM IST
Mahrajganj,
विज्ञापन
मंचासिन पदाधिकारी। - फोटो : amaruajala
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो 
महराजगंज। शनिवार को कमिश्नर अनिल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दो अप्रैल से चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जेई- एईएस प्रभावित गांव में स्वच्छता, शौचालय निर्माण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, फागिंग आदि को लेकर गांव के लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

कहा कि अगर गांव में शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी है तो डीपीआरओ संबंधित गांव की शौचालय निर्माण प्रगति को ठीक कर लें। हैंडपंप रिबोर के लिए संबंधित विभाग कार्रवाई तेज करें, जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। कहा कि गांव में लोगों को स्वच्छता के साथ साथ जेई- एईएस से संबंधित जानकारी दें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि रविवार को फरेंदा में तहसील के सभी ग्राम प्रधान, शिक्षक, आशा, एएनएम को अभियान की सफलता के बारे में जानकारी दी जाएगी। वीडियो कांफेंसिंग में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, डीपीआरओ नित्यानंद आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें