फरेंदा। जंगल गुलरिहा में मंगलवार की रात में चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को खंभे में बांध कर पीटने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के पूछताछ में मामला युवक शराब पीने के लिए गए थे जिनको चोरी के शक में ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पिटाई की थी। मामले की जांच कर रहे सीओ फरेंदा अनिरूद्ध कुमार ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा के मोती सगरा गांव में मंगलवार की रात में ग्रामीणों ने चोरी के शक में दो युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों को आशंका थी कि युवक बाइक चुराने की फिराक में हैं। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर खंभे में बांध कर पूछताछ करने लगे। गांव के लोग युवकों से चोरी के संबंध में कड़ाई से भी पेश आ रहे थे। मामले को किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस पर पुलिस जांच कर तत्काल मौके पर पहुंच कर युवकों का मुक्त कराया। सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर जा रहे हैं। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के जांच में प्रथम दृष्टया मामला चोरी के शक में ग्राणीणों ने बंधक बनाया था। ग्रामीणों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। घटना की जांच सीओ फरेंदा को दी गई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।