ठूठीबारी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सभी जगह केंद्रीय पुलिस बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया है। गांव से लेकर शहर तक सुरक्षा बलों ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। प्रभारी कोतवाल नीरज राय, एसएसबी के बीओपी इंचार्ज अजय हुड्डा, एसआई ब्रम्ह कुमार उपाध्याय, एसआई अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद