फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डीपीआरओ को ज्ञापन देकर वापस आते मटीहनवां के ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- मटिहनवा के ग्रामीणों ने गांव में उपयोग के लिए सैनिटाइजर खरीद में धांधली का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम मटिहनवा के ग्रामीणों ने साफ-सफाई व सैनिटाइजर के धनराशि के दुरुपयोग की जांच कराने की मांग को लेकर डीपीआरओ से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि मटिहनवा में सफाई व सैनिटाइजेशन के नाम पर किए गए धन के दुरुपयोग के मामले में गांव के विनोद कुमार ने शिकायत की थी। जिसके क्रम में जांच के लिए सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव में भेजा गया। जांच के लिए नामित अधिकारी द्वारा स्वयं ही चार जगहों पर मनमाने तौर पर बयान दर्ज कर लिया गया। गांव के अंदर ग्रामीणों का बयान निष्पक्ष तरीके से नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने एडीपीआरओ के कृत्यों पर नाराजगी जताते हुए सही तरीके से जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान ध्रुवकुमार मौर्य, रामभरत, शोहरत, आलोक यादव, चौथी प्रसाद, संतोष यादव, आलम खां, तौलन, शिवांचल, सालिकराम, वीरेंद्र, बिंदू, बृजलाल, दयानाथ, शमशेर आलम, रामनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें