फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी दक्षिण टोले में शनिवार को ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं होने के कारण गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैलकर कीचड़ और जलभराव की स्थिति पैदा कर रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण मोतीचंद चौधरी, सदानंद, शेषनाथ, ब्रह्मा, राजमंगल, दिलीप, जगदीश पटेल, माधुरी, रोहित यादव, घुरई विश्वकर्मा, गणेश यादव, सरोज ने बताया कि वर्षों से इन समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जाम नालियों से उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बावजूद इसके मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव तक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत, नालियों की सफाई और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की व्यवस्था नहीं की गई तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें