फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीनी विवाद में मां-बेटी को पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के बढ़ई टोला निवासी नीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में चार नामजद लोगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने पटीदारों पर जमीनी विवाद में खुद को और अपनी बेटी को पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, बीते 16 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे महिला के पटीदार रमेश, सुनील, किस्मती देवी व रूना देवी ने जमीनी विवाद को लेकर गाली देते हुए उसे व उसकी बेटी सुकन्या को बुरी तरह से मारा-पीटा। पीड़िता ने इलाज कराने के बाद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें