फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव में वाहन चेकिंग अभियान पर ग्रामीणों का हंगामा, चौकी प्रभारी से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामउेदरवां थाना क्षेत्र के कतरारी का मामला, वीडियो वायरल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी अंतर्गत ग्राम सभा गोधवल में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान का बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान चौकी प्रभारी दीपक कुमार मिश्रा और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे कतरारी चौकी पुलिस गोधवल चौराहे से करीब 100 मीटर अंदर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और गांव के अंदर बार-बार वाहन चेकिंग किए जाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए और पुलिस से सवाल-जवाब करने लगे। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस से कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अक्सर गांव के अंदर ही वाहन चेकिंग करती है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उनका आरोप है कि स्कूल जाने वाले छात्र, नौकरी-पेशा लोग, किसान और अन्य ग्रामीण भी जांच के कारण देर तक रुकने को मजबूर हो जाते हैं। उनका कहना है कि यदि वाहन चेकिंग करनी ही है तो मुख्य मार्ग या चौराहे पर किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, कतरारी चौकी प्रभारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर नियमित अभियान के तहत की जा रही थी। कुछ लोगों ने बिना वजह विरोध करते हुए पुलिस की कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न किया। प्रभारी एसओ अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें