फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंगलसूत्र चुराकर भाग रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 13 Jan 2025 07:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर सोमवार की शाम करीब चार बजे ई-रिक्शा पर बैठी एक महिला के गले से मंगलसूत्र चुराते हुए महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से मंगलसूत्र बरामद हुआ। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झनझनपुर चौराहे पर सोमवार की शाम करीब चार बजे एक ई-रिक्शा चालक सवारी लेकर बागापार के लिए जा रहा था। अभी वह झनझनपुर चौराहे के बागापार मोड़ पर पहुंचा था तभी ई-रिक्शा पर बैठी एक महिला ने दूसरे महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चुरा ली। वारदात को अंजाम देते हुए एक दुकानदार ने देख लिया और शोर मचा दिया।
पीड़ित महिला ई-रिक्शा से उतरकर अपने घर के लिए चल दी। अभी वह थोड़ी दूर गई थी कि दुकानदारों ने ई-रिक्शा रोक लिया और शोर मचाकर महिला को बुलाया। लोगों के बताने पर महिला ने देखा तो उसका मंगलसूत्र गायब था। थोड़ी ही देर में भीड़ जुट गई। महिलाओं ने तलाशी ली तो उसके पास से मंगलसूत्र बरामद हुआ। इसके बाद महिलाएं व ग्रामीण आरोपी महिला से हाथापाई करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को बुलाने की योजना बन ही रही थी कि महिला चकमा देकर फरार हो गई। थानाध्यक्ष सिंदुरिया अखिलेश वर्मा के अनुसार, घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें