महराजगंज। आनंदनगर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने सोमवार को मॉर्निंग रेड में तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। तीन के विरुद्ध विभाग ने केस दर्ज कराया है। अधिशासी अभियंता द्वितीय ई चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि घनश्याम, विजय कुमार, अजय कुमार निवासी लोहिया मार्केट, वार्ड नं 18 विद्युत चोरी करते पकड़े गए। उनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा मो. साबिर का 2.82 लाख का बकाया था। नौ जनवरी को उसकी बिजली काटी दी गई थी। 12 जनवरी को विभाग ने पुनः निरीक्षण किया उपभोक्ता बगैर बिल भुगतान के बिजली जलाते पकड़ा गया। विभाग ने मीटर केबल को काटते हुए धारा 138बी के तहत केस दर्ज कराया है। संवाद