फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोर-चोर के शोर से ग्रामीण परेशान फैलती अफवाहों से लोग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। क्षेत्र में चोरी की कुछ घटनाओं के बाद रात में अक्सर चोर-चोर का शोर होने से लोग परेशान हैं। लगभग हर रात चोरों के आगमन की अफवाह से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। डर इतना फैल गया है कि लोग आसमान में उड़ते खिलौने को भी ड्रोन समझकर अफवाहें फैला रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम बेलभार अड्डा के मनोज अग्रहरी का बेटा स्कंद अग्रहरी हेलीकॉप्टरनुमा खिलौना उड़ा रहा था। रिमोट के रेंज से दूर होने पर खिलाैना एक व्यक्ति के परिसर में जा गिरा। खिलौने की सच्चाई जानने के बजाए लोग तरह-तरह की बातें करते हुए वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते ड्रोन की अफवाह पूरे क्षेत्र में फैल गई। लड़के के ताऊ संतोष अग्रहरी ने बताया कि बाबा धाम से डेढ़ सौ रुपये का यह खिलौना लाया गया था। न जाने कैसे लोगों ने ड्रोन की अफवाह फैला दी। अड्डा चौकी इंचार्ज मनीष कुमार त्रिपाठी को रिमोट और खिलौना सौंप दिया है ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।
देर रात गांव नरकटहा, रगरगंज, पडरहवा, परसौनी कला, बरवाखुर्द, भैसहिया पाठक, बैजनाथपुर उर्फ चरका में एक-दूसरे गांव के लोगों की आवाज सुनकर लोग धरो, खोजो, पकड़ो का शोर मचाते रहे। बहुत से ग्रामीण सिवान में टॉर्च लेकर संदिग्ध को ढूंढते रहे लेकिन कोई नहीं मिला। गजरहा के राम बदन यादव, हरी लाल यादव आदि ने बताया कि रात के वक्त पुलिस भी बार-बार चक्कर लगाती हुई दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें