फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने संयुक्त खाते की मांग की

Sun, 03 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने एडीएम से मुलाकात कर मांगों से संबंधित पत्र दिया। मिड डे मील के तहत संचालित खाते में पूर्व की तरह ग्राम प्रधानों का नाम दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही सफाई कर्मचारियों के गांव में न आने की भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन


मांग पत्र में कहा है कि शासन की मंशा के मुताबिक ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक का संयुक्त खाता संचालित होता था। चुनाव के दौरान हटा दिया गया। राज्य वित्त आयोग से जो भी धनराशि लंबित है उसे ग्राम पंचायतों के खाते में यथाशीघ्र भेजा जाए। सफाई कर्मचारी काम करने के बजाय ब्लॉक में घूम रहे हैं।

गांव में रहकर सफाई का कार्य करें। जिले में इंसेफेलाइटिस का कहर होने के बाद भी कई गांवों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप ने कहा कि इन मांगों पर शासन और प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए जिससे गांव का विकास करने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला महासचिव आशीष कुमार पटेल, जिला प्रभारी अशोक पटेल, धनंजय कुमार शर्मा, प्रणय कुमार गौतम, ओमप्रकाश समेत कई प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें