पनियरा। पनियरा न्याय पंचायत परिसर में दो दिवसीय स्व. लालसा प्रसाद पाल वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पनियरा की टीम को लक्ष्मीपुर देउरवा ने 25-20 तथा 25-22 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पनियरा प्रधान के पति राजेश पाल ने किया। रेफरी की भूमिका रामसरन पाल, जगदीश यादव, दीनानाथ, राम अशीष यादव ने निभाया। आयोजक हसनैन अंसारी रहे। विजयी टीम को रामकुमार हायर सेकेंड्री के प्रबंधक विकेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया।
पनियरा टीम कप्तान कृष्णा जायसवाल, लक्ष्मीपुर देउरवा के कप्तान असलम अंसारी, अमित व देव प्रताप ने भूमिका निभाई। प्रबंधक विकेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल में हर तरह से अच्छा खेल वालीबाल है जो अब विलुप्त होता जा रहा है। राजेश पाल ने कहा कि खेल की भावना से खेलना चाहिए हार जीत तो लगी रहती है। इस मौके पर विजय सिंह (एडवोकेट) रामजीत लेखपाल, सिद्धू ,बृजेश कुमार ,विनोद सिंह, सुरेश पाल, रामदास जायसवाल आदि उपस्थित रहे।