फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बीच सोनौली सीमा पर चौकसी तेज

विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर पर जांच करते जवान।  
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों की जा रही जांच
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल की राजधानी काठमांडू में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती क्षेत्र भैरहवा बुटवल में एमाले कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अति संवेदनशील सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त गश्त तेज कर दी है।
भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सीमा से जुड़े कच्चे रास्तों और पगडंडियों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जहां से सामान्यतः स्थानीय लोगों की आवाजाही होती है, वहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों को लेकर अलर्ट मोड में है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, खुली सीमा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। 22वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सी विवेक ने बताया कि एसएसबी पूरी तरह सतर्क है और लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल सीमा क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें