फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक झड़प के बाद सीमा पर बरती जा रही सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसक झड़प के बाद सीमा पर बरती जा रही सतर्कता
विज्ञापन

महराजगंज। बिहार के सीतामढ़ी सरहद पर हुई फायरिंग के बाद महराजगंज जिले से लगी नेपाल सीमा पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। इस क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस एवं एसएसबी के जवान सतर्क हैं। 25 मार्च से ही भारत नेपाल सीमा सील है। सिर्फ अनुमति वाले वाहन या लोगों को आने जाने दिया जा रहा है। उच्चाधिकारी भी सीमावर्ती क्षेत्र के प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं।
सोनौली सीमा से होकर सिर्फ ट्रकों के आवागमन की अनुमति दी गई है। जिले की सोनौली, ठूठीबारी, बरगदवा, झुलनीपुर, भगवानपुर, डंडा हेड, खनुआ, डाली, दोमुहाना घाट, खैरा घाट आदि स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही। सीमा पर बने बार्डर आउट पोस्ट पर तैनात जवान भी सतर्क हैं। इसके अलावा क्षेत्र की चिन्हित 70 पगडंडियों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी 22वीं वाहिनी सोनौली के सहायक सेनानायक संजय प्रसाद ने बताया कि सोनौली सीमा पर शांतिपूर्ण स्थित है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस सतर्क है। सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक हलचल पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा क्षेत्र के प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें