फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चुनाव को लेकर सरहद पर चौकसी तेज, आज आवागमन पर रोक

Sat, 01 Jun 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल की प्रमुख सीमाएं मतदान के दिन सील कर कर दी जाएंगी। शनिवार को मतदान को लेकर सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है। नेपाल से भारत आने जाने वाले यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम 6 बजे मतदान के 72 घंटे पूर्व प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा सील कर दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे 18 घंटे के बाद बॉर्डर को खोल कर अवागमन सामान्य किया गया। शुक्रवार को भी आवागमन सामान्य रहा दोनों तरफ से वाहनों एवं यात्रियों को जांच के बाद भेजा गया। शनिवार को मतदान होना है जिसको लेकर सरहद पर चौकसी तेज की गई है। सीमा के मुख्य मार्ग सहित पगडंडियों पर एसएसबी जवानों का पहरा लगा है। शुक्रवार रात 10 बजे बॉर्डर को फिर से बंद किया गया। शनिवार को मतदान होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। सोनौली सीमा पर यात्रियों को जांच के बाद भारत मे प्रवेश दिया जा रहा है। भारतीय सीमा के साथ नेपाल के सरहदी इलाकों में भी शराब की दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव को लेकर जवान सतर्क है। विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मतदान के दिन आवागमन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें