फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से पैसा लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों से पैसा लेने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

परसा मलिक। रतनपुर सीएचसी पर तैनात एक कर्मचारी का पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मरीजों से डॉक्टरों के नाम पर पैसे लेता दिख रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
केंद्र सरकार की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए जगह-जगह सीएचसी पर टेली मेडिसिन सेंटर संचालित किया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के बाद अस्पताल से मरीजों को निशुल्क दवा दिलाना ही टेली मेडिसिन सेंटर की उपलब्धि है। रतनपुर टेली मेडिसिन सेंटर के एक कर्मचारी का मरीजों से पैसा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो वायरल होते ही रतनपुर सीएचसी में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश यादव का कहना है कि वीडियो उनके पास भी आया है। मामले की जांच हो रही है। मामला सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें