नौतनवा। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा है कि बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक तहसील पर किसी काम से पहुंचा था। किसी बात को लेकर एक कर्मचारी से उसकी बहस हो गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के दौरान झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे तहसील में अफरा-तफरी मच गई। मौके से मौजूद अधिवक्ताओं के मध्यस्थता करने के दौरान ही विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। किसी तरह अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।