बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे का बताया जा रहा वीडियो
वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटते आ रहे नजर
महराजगंज। नगर के बिस्मिल नगर इलाके में बृहस्पहिवार की शाम एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे का है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित युवक को मोहल्ले के लोग चोर बता रहे हैं। आरोप है कि युवक लंबे समय से नालों के पाइप, मकानों के सामान और सड़क से जुड़ी वस्तुएं चोरी कर रहा था। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से मोहल्ले के लोग पहले से ही परेशान और आक्रोशित थे। शाम को युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।