फरेंदा। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बरातियों के साथ पंप कर्मियों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पंप कर्मियों को बरातियों की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बराती नीचे गिरे हुए हैं और पंप कर्मी जमकर लात-घूसों से उन्हें पीट रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
फरेंदा क्षेत्र के बाईपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत के कारण भीड़ लगी थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुशीनगर से बरात जा रहे कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे। आरोप है कि बराती तेल की पर्ची मांग रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान चार पांच की संख्या में लोग एक युवक पर टूट पड़े और लात-घूसों से पिटाई करने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।