फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमआरएम पोर्टल से साइबर ठगी के शिकार लोगों को वापस मिले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे खातों में वापस पहुंच रही ठगी की रकम, 12 और मामलों में कार्रवाई जारी
विज्ञापन

परतावल। गृह मंत्रालय के एमआरएम पोर्टल ने ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। श्यामदेउरवां पुलिस की पहल से साइबर ठगी के छह पीड़ितों के खातों में लगभग एक लाख रुपये की राशि वापस आई है। 12 अन्य मामलों में वापसी की जारी है।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद तत्काल एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक और एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। समय पर कार्रवाई होने के कारण ठगी की गई रकम को होल्ड कर पीड़ितों को वापस कराया जा सका।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विनोद पाल के खाते में 18,600 रुपये, लिकहत परवीन के 45,000 रुपये, अवधेश के 4,000 रुपये, जितेंद्र सिंह के 2,600 रुपये समेत कुल छह पीड़ितों के लगभग एक लाख रुपये वापस कराए गए हैं। इसके अलावा 12 अन्य मामलों में भी धनराशि वापस दिलाने की कार्रवाई विभिन्न चरणों में जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो घबराने के बजाय तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें