फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआई फीचर से बोर्ड परीक्षा केंद्र आवेदनों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाते हुए केंद्र निर्धारण तकनीक आधारित की जाएगी। इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर एआई युक्त नया फीचर जुड़ेगा जिसपर ऑनलाइन आवेदन के साथ स्कूलों को अपने स्कूल का सिर्फ विवरण ही नहीं बल्कि लोकेशन बेस्ड फोटो उपलब्ध व्यवस्थाओं की अटैच करनी होगी। सत्यापन पहले एआई फिर जिला स्तरीय टीम करेगी। बोर्ड ने इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय प्रेषित कर दी ।
विज्ञापन

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन है जिनमें 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बोर्ड अपनी निगरानी व्यवस्था में आयोजित कराता है और इसके लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण भी प्रक्रिया के तहत डीआईओएस कार्यालय की रिपोर्ट पर होती है। लेकिन इस बार लगभग 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए होने वाली इस परीक्षा का केंद्र निर्धारण पहले एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर सत्यापित करेगा फिर डीआईओएस स्तर से नामित टीम के हवाले किया जाएगा।
-
तस्वीरों की अपलोडिंग अनिवार्य
- विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन दिनों विद्यार्थियों के आवेदन माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड हो रहे हैं। इसी बीच सत्र 2025-26 के लिए केंद्र निर्धारण भी शुरू होगा। नई व्यवस्था के अनुसार माध्यमिक स्कूलों को यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के लिए दिया जाएगा। आवेदन के साथ स्कूल के मुख्य द्वार पर लगे नामपट्ट सहित भवन की तस्वीर मोबाइल से खींची जाएगी। तस्वीर खींचते ही विद्यालय की जियो लोकेशन (अक्षांश-देशांतर) स्वतः परिषद के सर्वर पर दर्ज हो जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि परीक्षा केंद्र का चयन वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में कक्षों की संख्या, फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रॉन्ग रूम सहित अन्य संसाधनों का विवरण भी फोटो सहित अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

-
नये निर्देश क्रम में इस बार यूपी बोर्ड का केंद्र निर्धारण होना है। इसकी जानकारी और जरूरी बिंदु की जानकारी सभी स्कूलों को प्रेषित कर दी गई है। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें