फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक अप्रैल से जब्त हो गए वाहन तो छुड़ाना होगा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनफिट, बिना परमिट व स्कूल वाहन के मानकों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

स्कूल वाहनों को छुड़वाना पड़ेगा भारी, दर्ज हो सकती है प्राथमिकी
महराजगंज। परिवहन आयुक्त व जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में प्रवर्तन टीम पहली तारीख से सक्रिय होगी। स्कूल वाहन के रूप में चल रहे वाहनों पर टीम की विशेष नजर रहेगी। परमिट, फिटनेस, कलर, उम्र व मानक नहीं पूर्ण तो वाहन जब्त किए जाएंगे। अगर संबंधित स्कूल वाहन रिलीजिंग का दबाव बनाते तो प्रवर्तन टीम स्थानीय थाने में मोटर यान अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराएगी।
एआरटीओ व प्रवर्तन टीम ऐसे स्कूल वाहनों को सूचीबद्ध कर रही जिनका परमिट खत्म है या अनफिट है। 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन व मानक नहीं पूरे करते हैं। ऐसे स्कूल जिनकी ज्यादा गाड़ियों की फिटनेस खत्म हो चुकी है। उन स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित कराने की तैयारी है। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि स्कूल वाहन के रूप में 1000 वाहन पंजीकृत हैं। अभियान में जिन गाड़ियों की फिटनेस और परमिट खत्म हैं और चलने के योग्य नहीं हैं। उन्हें ट्रेस कराया जा रहा है। उनका पंजीयन निरस्त कर जब्त कराया जाएगा। अगर स्कूल संचालक जब्त वाहन की रिलीजिंग का दबाव बनाते तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ विभाग मोटर यान अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

सक्रिय होगी स्कूल की परिवहन सुरक्षा समिति
माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिला नोडल अनमोल कुमार यादव ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान से पहले सभी विद्यालय में गठित विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियों को सक्रिय कराया जाएगा। इनकी नियमित बैठकों का आयोजन सुनिश्चित होगा। इससे परिवहन व्यवस्था की सतत निगरानी एवं सुधार संभव है। समितियों के माध्यम से अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन एवं परिवहन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
जितने भी स्कूल वाहन बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे हैं, वह जब्त होंगे। जो स्कूल के कैंपस में ही खड़े हैं वह भी जब्त होंगे। अगर स्कूल प्रबंधन वाहन रिलीजिंग के लिए दबाव बनाते तो नियमों के उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें