ठूठीबारी की तरफ से तेज रफ्तार जा रही चार पहिया नंबर यूपी 56 एन 0268 रात करीब 8.30 बजे आ रहा था। सिरौली पोखरे के पास विपरीत दिशा से जा रहे बाईक की रोशनी देख अनियंत्रित हो गया और पोखरे की तरफ मुड़ गया और पोखरे में पलट गया।
बताया जाता है कि चालक बोलेरो में नेपाली शराब लादे हुए था स्वयं भी शराब के नशे मे था। पुलिस के डर की वजह से चालक भाग निकला। रात में ही राहगीरों ने गाड़ी में रखा शराब लेकर चलते बने। बोलेरो स्वामी ने सुबह जेसीबी की मदद से पोखरे से बाहर निकाला।