रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर पूर्व के समझौते को न लागू करने के विरोध में रविवार को बस स्टेशन के प्रांगण में कर्मचारियों की बैठक हुई।
इसमें कर्मचारियों के मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष कृर्ति प्रकाश नायक ने कहा कि 4 नवंबर को सभी कर्मचारी 12 बजे रात्रि से 5 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए आप लोगों का सहयोग जरूरी है।
इस लिए उक्त समय पर पहुंच कर हड़ताल को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समझौते को लागू न करने के वजह से कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लागू कराने के लिए आप लोग आपसी मतभेदों को भुला कर भाईचारा कायम रखे।
तभी हम लोग अपने मकसद में कामयाब होगे इस दौरान जीतन नारायण यादव, गिरिजेश पाण्डेय, श्रीराम मिश्रा, स्वामीनाथ, सुरेश यादव, अवधेश कुमार, उमाशंकर गुप्ता, ओम प्रकाश गिरिजेश पाण्डेय के अलावा तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।