फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहालग नजदीक आते की महंगी हो गई सब्जियां, दो गुना तक बढ़े दाम

विज्ञापन
सजी सब्जी की दुकान।
विज्ञापन
30 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं सब्जियों के दाम
विज्ञापन

कच्चा केला, टमाटर और अदरक के दाम हो गए हैं दो गुना

शिकारपुर। सहालग नजदीक आते ही सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जियों के दाम में 30 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार, 19 जून से लग्न मुहूर्त शुरू होने की वजह से सब्जियों की मांग में इजाफा हुआ है। मांग बढ़ने की वजह से कमोबेश सभी सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। 15 रुपये किलो बिकने वाले प्याज का दाम बढ़कर 25 रुपये प्रति किलो हो गया है। गोल बैंगन का दाम 40 रुपये से बढ़कर 60 तक पहुंच गया है जबकि सफेद बैंगन का दाम 60 रुपये बढ़कर 80 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

मई के अंतिम सप्ताह में 15 रुपये में 250 ग्राम बिकने वाली हरी मिर्च जून के दूसरे पखवाड़े में 100 रुपये की दर से बिक रहा है। अदरक और लहसुन के दाम 200 रुपये किलो पहुंच चुके हैं। एक माह पहले अदरक 100 रुपये किलो की दर से बिक रहा था।
दोगुना हो गया केला और टमाटर का दाम
मई के महीने में कच्चा केला 20 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था। वर्तमान समय में यह 40 रुपये तक पहुंच गया है। साथ टमाटर मई के महीने में 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था। इनदिनों यह 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इसके अलावा अदरक 30 से 50 रुपये पाव हो गया है। खीरा, गाजर, चुकंदर जैसे सलाद आइटम 50 रुपये किलो बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता रमजान ने बताया कि 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर दो गुना होकर 80 रुपये किलो हो चुका है।
विज्ञापन

सब्जी कारोबारी मेवालाल गुप्ता ने बताया कि इस समय जनपद में सब्जियों का उत्पादन कम हुआ है। टमाटर व मिर्च बाहर से मंगाने के चलते महंगे रेट पर बिक रहे। मानसून शुरू होने के बाद रेट और बढ़ेंगे।
रेट कार्ड
सब्जी - मई - जून
हरी मिर्च- 60-100
करैला-40- 60
सरपुतिया-30-40
नेनुआ-30-40
गोल बैंगन-40-60
सफेद बैंगन-60-80
केला-20-40

फूल गोभी-80-85
खीरा-30-50

गाजर-40-50
चुकंदर-40-50

टमाटर-40-80
अदरक-100-200

लहसुन-150-200
(मूल्य रुपये प्रति किलो, स्रोत फुटकर कोतवाली सब्जी बाजार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें