फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटपुट में वैभव, दौड़ में नीलम अव्वल

Sun, 23 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीजी कालेज में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान 8 सौ मीटर की दौड़ में भाग लेते छात्र और छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को 28वां तहसील स्तरीय दो दिवसीय युवक समारोह शुरू हुआ। इसमें 21 इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत मार्चपास्ट के बाद झंडारोहण से हुई। पहले दिन गोलाक्षेपण, लंबी कूद, ऊंचीकूद सहित आदि स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग के 800 मीटर लंबी दौड़ में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा के मुकेश गोंड़ प्रथम और गुंजेश यादव द्वितीय स्थान पर रहे। बालक सीनियर वर्ग के गोला क्षेपण में रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल के वैभव पांडेय प्रथम व चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आंजनेय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा की नीलम प्रथम और कलसुम निशा द्वितीय रहीं।

बालक सीनियर वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज निचलौल के विद्यासागर प्रथम व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा के मुकेश गोंड़ द्वितीय रहे। उद्घाटन उपजिलाधिकारी निचलौल ज्ञानेश्वर प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता में जीत-हार का सिलसिला लगा रहता है। आपसी मेलभाव से ही प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का पूरे मनोयोग से प्रदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन पांडेय ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन मृगेंद्र सिंह ने किया। अली हुसैन, बांके बिहारी सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, महेश पांडेय, संदीप मल्ल, केशव तिवारी, रामेश्वर चौधरी, मार्कंडेय पांडेय, सोनू पटेल व अशरफ अली ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर ज्योतिष मणि त्रिपाठी, रामप्रिया शरण सिंह, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, कुसुम सिंह, मेजर महेंद्र प्रताप सिंह, छेदी प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, अरविंद दूबे, शैलेश सिंह, विश्वंभर पांडेय, महेश सिंह, नीतू सिंह, मंजू शर्मा, माया देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें