थानाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं अधिवक्ता
बैरकेडिंग लगा 40 मिनट तक बंद रखा राजमार्ग, वाहनों की लगी लंबी कतार
फरेंदा। अधिवक्ताओं ने थानाध्यक्ष फरेंदा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को दोपहर 3 बजे फरेंदा-बृजमनगंज सड़क जाम कर दिया। प्राथमिकी दर्ज न करने से नाराज अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के सामने करीब 40 मिनट सड़क तक वाहन और बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को जाम रखा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार, दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आशुतोष गिरी के पिता दीनदयाल गिरी का मंदिर से आते समय शाम पांच बजे सड़क पर लटक रहे अज्ञात कंपनी के केबिल तार से उलझ कर सड़क पर गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। आशुतोष गिरी ने 22 अगस्त को फरेंदा थाने में अज्ञात कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए तहरीर दिया।
प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर बुधवार को अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और दीवानी न्यायालय के सामने सड़क जाम कर दिया। सूचना पहुंचे थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने शीध्र प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब जाकर अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया। इस दौरान अनिल पासवान, ओंकार मौर्या, सुनील मणि, मृत्युंजय शुक्ला, अमित कुमार, अतुल पाठक, रत्नेश त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव, संग्राम, शशांक त्रिपाठी, महिमा पाठक, सिमरन यादव, दिव्या, गंगा पासवान मौजूद रहे।