फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इलाज बंद करने के आरोप पर मेडिसिन वार्ड में हंगामा

Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार को मरीज के इलाज को लेकर तीमारदारों और जूनियर डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। तीमारदारों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने पर मरीज का उपचार बंद कराने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान एक महिला तीमारदार ने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो जूनियर डॉक्टर पर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास करने का आरोप लगा। करीब आधे घंटे बाद लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के कोड़वा निवासी इस्लाम (50) को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत पर बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिसिन वार्ड नंबर 11 में बेड नंबर 22 पर उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मरीज के पास उनके तीमारदार और रिश्तेदार खड़े थे। इसी दौरान एक जूनियर डॉक्टर ने सभी को वार्ड से बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि बाहर नहीं जाने पर इलाज नहीं करने की बात कही गई। इस पर मरीज के भाई की पत्नी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाहर जाने की बात पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इससे नाराज जूनियर डॉक्टर ने मरीज का इलाज बंद करा दिया। इसके बाद तीमारदारों और डॉक्टर के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते परिजन हंगामा करने लगे। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज के साथ छह लोग थे। डॉक्टर ने एक तीमारदार को रुकने को कहा इसी पर परिजन भड़क गए। बाद में उन्हें समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें