फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तहसील परिसर में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच शादी टूटने के बाद लेनदेन को लेकर था विवाद
विज्ञापन

तहसीलदार ने हस्तक्षेप कर शांत कराया मामला
निचलौल। स्थानीय तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में वकीलों के चैंबर के पास कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर लोगों भीड़ जुट गई। शोर सुनकर कार्यालय से बाहर आए तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम गेरमा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का निकाह लगभग एक वर्ष पूर्व ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी सनावर अली के पुत्र रिजवान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से कराया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

इससे परेशान होकर वह मायके लौट आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें लेन-देन से जुड़े विवाद के निस्तारण पर सहमति बनी थी। आरोप है कि लड़का पक्ष पंचायत में तय की गई देनदारी को निर्धारित समय पर पूरा करने से बार-बार मुकर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष वृहस्पतिवार को तहसील परिसर पहुंचे थे, जहां विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाकर समझौता करा दिया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें