फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद महिला अस्पताल में हंगामा करते परिजन।स्रोत वीडियो ग्रेव्स
विज्ञापन
महराजगंज। कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित महिला अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के दड़ौली गांव निवासी चंदा (28) पत्नी अमित को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। पति उन्हें सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां से महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, चंदा नौ महीने की गर्भवती थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से महिला की जान चली गई।
सूचना पर कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अजय वर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसकी सांसें उखड़ रही थीं। स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।

-डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें