फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेंट का सामान उतारने को लेकर विवाद, दो भाइयों से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर टेंट का सामान उतारने को लेकर विवाद हो गया। मोहनापुर टोला मंठहिया निवासी राहुल कुमार ने टेंट हाउस संचालक समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


राहुल कुमार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप के बगल स्थित टेंट हाउस पर ट्रॉली से सामान उतरवा रहा था। इसी दौरान सामान रखने को लेकर टेंट हाउस संचालक गोलू गुप्ता से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर संचालक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद संचालक के परिजनों ने करछुल, सब्बल और डंडे से उसकी पिटाई कर दी।पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत करने जाते समय कुछ अन्य लोगों ने उसे और उसके भाई को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसके भाई के दोनों हाथ खंभे से बांधकर मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि राहुल कुमार की तहरीर पर गोलू गुप्ता, ओमप्रकाश, गोलू की मां, सत्येंद्र गुप्ता, धनंजय गुप्ता और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें