फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गो आश्रय केंद्र से सामान ले जाने पर बवाल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। निचलौल थानाक्षेत्र के मदनपुरा का गो आश्रय केंद्र में सोमवार को गो आश्रय केंद्र से सामान ले जाने के विरोध में हंगामे का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले सोलर उपकरण चोरी होने के आरोप से गरमाया मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार की रात गो आश्रय केंद्र से पंपिंग सेट समेत अन्य सामान ई-रिक्शा पर लादकर ले जाने को लेकर फिर हंगामा खड़ा हो गया।
ग्रामीणों ने रास्ते में ई-रिक्शा रोक लिया और सामान ले जाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर पहुंचे एक मीडियाकर्मी के साथ प्रधान और उनके दोनों पुत्रों पर अभद्रता व हाथापाई किए जाने का आरोप लगा। ग्रामीणों के बीच-बचाव से स्थिति संभली और सूचना पर पहुंची पुलिस प्रधान तथा ई-रिक्शा को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल के थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने स्पष्ट किया कि मामला चोरी का नहीं है और गो आश्रय केंद्र से लाया गया सामान खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी के लिखित आदेश के क्रम में लाया गया है। अब निगाहें जांच और संबंधित अधिकारियों के रिकॉर्ड पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें