फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूपी की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एनसीसी 102 यूपी बटालियन गोरखपुर के तत्वावधान में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत धनेवा-धनेई स्थित समेकित विद्यालय में दस दिवसीय शिविर में उत्तर प्रदेश की टीम ऑलओवर चैंपियन बनी। उड़ीसा की टीम ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया और अव्वल रही।
विज्ञापन

ग्रुप डांस में गोरखपुर, समूह गान में बरेली, रंगोली प्रतियोगिता में उड़ीसा, पोस्टर प्रतियोगिता में वेस्ट बंगाल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बंगाल, राजस्थान एवं पंजाब के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। सभी विजेता एनसीसी कैडेट्स की टीम को मुख्य अतिथि कर्नल अखिलेश कुमार मिश्र ने ट्राॅफी, मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी से राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास होता है। इस मौके पर कर्नल नरेंद्र डागर, सूबेदार आरके राठी, मेजर जगदीश यादव, सूबेदार विजय प्रकाश, केपी साहू, ले. सर्वजीत सिंह, पवन कुमार, चंदन सिंह, हेमंत यादव, सीमा साहू, स्वाति मिश्रा, नंदिनी, शिखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें