फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने असफल अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कर और राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए असफल अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि तय लक्ष्य के अनुरूप कर व राजस्व प्राप्त हो। इसमें शिथिलता किसी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के संदर्भ में निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग तहसीलों के साथ समन्वय कर आरसी का मिलान सुनिश्चित कराएं ताकि आरसी की वसूली सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने और अभियान चलाकर वादों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें