फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : एक ही कमरे में संचालित मिली तीन प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी निगरानी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
विज्ञापन

डीआईओएस ने 13 माध्यमिक स्कूलों में लैब की व्यवस्था का लिया जायजा
महराजगंज। बृहस्पतिवार को डीआईओएस के निरीक्षण के दौरान श्याम सुरेंद्र इंटर कॉलेज करमही में रासायनिक, जंतु व भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला एक ही कमरे में संचालित मिले। डीआईओएस ने गहरी नाराजगी व्यक्त कर अलग-अलग कमरों में संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि एक सप्ताह बाद फिर निरीक्षण होगा अगर प्रयोगशाला में कोई भी गड़बड़ी मिली तो इसके जिम्मेदार प्रधानाचार्य होंगे और उनके स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे स्कूल के जिम्मे कर दी जाएंगी।
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो फरवरी से प्रारंभ होंगी। बोर्ड के निर्देश पर एआई लैस सीसीटीवी की निगरानी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने सर्वप्रथम जीजीआईसी धनेवा में संचालित प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्था ठीक मिली। प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय को निर्देश दिया कि सभी संसाधन जांच लें, परीक्षा के दौरान कोई भी संसाधन कम न होने पाए। श्याम सुरेंद्र इंटर कॉलेज करमही में एक ही कमरे में विज्ञान की तीनों प्रयोगशालाएं संचालित मिलीं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को चेतावनी देकर तत्काल लैब अलग-अलग कमरों में संचालन सुनिश्चित कराया जाए। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली निचलौल में लैब में न सफाई दिखी और न ही फर्नीचर इत्यादि। तत्काल सफाई व फर्नीचर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। जीएसवीएस में प्रयोगशाला की स्थिति ठीक रही। प्रधानाचार्य धनंजय सिंह को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था बेहतर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बृहस्पतिवार को 13 माध्यमिक स्कूलों में लैब जांच की गई। कुछ प्रयोगशाला में गड़बड़ी मिली जिसपर प्रधानाचार्य को चेतावनी देकर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। अगले निरीक्षण में गड़बड़ी मिली तो प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें