फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वर्ण व्यवसाई और उसके भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रुदलापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम वाहन से टक्कर लगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कोल्हुई कस्बा निवासी शिवनाथ वर्मा रोज की तरह अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर मोहनापुर चौराहे से घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही रुदलापुर चौराहे पर एफसीआई गोदाम के सामने पहुंचे कि ऑटो से उनके बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद ऑटो चालक और उसके गांव के कई लोगों ने एकजुट होकर शिवनाथ वर्मा पर हमला कर दिया। वे लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट में शिवनाथ के भाई विशाल भी घायल हुए। जब शिवनाथ के अन्य भाई मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को उठाया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। एसआई राजीव सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें