महराजगंज। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र सभी स्कूलों तक पहुंच चुका है। बोर्ड परीक्षार्थी स्कूल से संपर्क कर प्रवेश पत्र लेने के साथ परिषद की वेबसाइट से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों के 72600 विद्यार्थी 24 फरवरी की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा पिछले सप्ताह समाप्त हो चुकी है। इस सप्ताह बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र डीआईओएस आफिस उपलब्ध कराया जो सभी स्कूलों को भेजा जा चुका है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी रेग्युलर विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा नाम, स्कूल का नाम व कक्षा फीड कर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड हे वहां से भी लिया जा सकता है। प्राइवेट परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र सिर्फ विद्यालय से ही मिल सकेगा।
प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस