फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 26.2 मिलीमीटर हुई वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चक्रवात अर्णव के प्रभाव से शुक्रवार को जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। जिले में शुक्रवार को कुल 26.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अचानक मौसम बदलने से लोगों को हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तराई क्षेत्र में बारिश हुई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो दोपहर तक तेज हो गई। शाम तक कई इलाकों में झमाझम बारिश होती रही। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। बारिश और हवाओं के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। तराई के जिलों में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार से मौसम में सुधार होने और बारिश का दौर थमने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, प्रभारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें