फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: असंतुष्ट परीक्षार्थी करा सकते हैं उत्तर पुस्तिका का पूनर्मूल्यांकन

Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है, जिसमें जनपद से 63524 परीक्षार्थियों ने बाजी मारी। परिणाम की घोषणा के बाद कम नंबर पर असंतोष रखने वाले परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी की सहूलियत दी है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिका दोबारा मूल्यांकित कराने के लिए स्क्रूटनी किया जा सकता है। इसके लिए तय शुल्क के साथ ऑनलाइन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को आवेदन किया जा सकता है। यूपी बोर्ड सचिव की तरफ से इस सुविधा की जानकारी डीआईओएस दफ्तर को पत्र भेज कर दी गई है। जनपद से हाईस्कूल की परीक्षा में 37527 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 34186 उत्तीर्ण तो 3341 अनुत्तीर्ण हो गए। इसी तरह इंटर में 33036 शामिल हुए और 29338 उत्तीर्ण हुए। 3698 अनुत्तीर्ण हुए।
परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने से असंतुष्ट परीक्षार्थी को अवसर दिया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्वीकार किए जांएगे। डीआईओएस ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए छात्रों को 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद भरा फार्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट के साथ शुल्क का चालान प्रपत्र संलग्न कर पंजीकृत डाक से क्षेत्रीय कार्यालय भेज सकते है।
विज्ञापन

बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के सीधे डाक या कुरियर से भेजा गया आवेदन पत्र अमान्य होगा। स्क्रूटनी के लिए चयनित परीक्षार्थियों को अपने कॉलेज से संपर्क कर अंक पत्र का प्रमाणन कराना आवश्यक होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कर अंकों में संशोधन होने पर नया अंक पत्र जारी किया जाएगा। यदि अंकों में कोई बदलाव नहीं होता है तो पूर्व में जारी अंक पत्र मान्य रहेंगे।
यूपी बोर्ड परिणाम आने के बाद जिन मेधावियों को अंक को लेकर असंतोष है वह स्क्रूटनी आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए पत्र जारी करते हुए तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें