फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं

Tue, 03 Mar 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को धनेवा स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह से ही जिले के विभिन्न इलाकों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। आवास परिसर में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



जनता दर्शन में मुख्य रूप से बिजली, सड़क, पेयजल, आवास, पेंशन, राजस्व विवाद, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामले सामने आए। फरियादी एक-एक करके मंत्री के समक्ष अपनी बात रखते रहे। पंकज चौधरी ने सभी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही फोन कर अधिकारियों से बात की और समाधान की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए। पंकज चौधरी ने कहा कि जनता की सेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें