घुघली। बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने घुघली के व्यापारियों की ओर से आयोजित बैठक में जीएसटी में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव देश के हर नागरिक की जीत है। जीएसटी की बदलाव से व्यापार की रफ्तार में वृद्धि होगी और व्यापारी समुदाय को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जीएसटी बदलाव से छोटे-बड़े व्यापारियों के कारोबार में उन्नति होगी और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। खेती किसानी से लेकर अन्य सामानों पर भी आमजन को फायदा मिलेगा। जीएसटी बदलाव से सामानों की दामों में गिरावट आएगी और छोटे-बड़े व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
घुघली में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव संबंधी व्यापार मंडल की मांग पर उन्होंने कहा कि जो ट्रेन सिसवा बाजार में रुकती है उसका ठहराव घुघली में भी कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद वित्त राज्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वस्थ्य नारी-सशक्त अभियान का अवलोकन किया और सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करके दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, नगर चेयरमैन संतोष जायसवाल, राधेश्याम गुप्त, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम सिंह, मनोज कुशवाहा मौजूद रहे। संवाद