फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जलभराव वाले वार्डों में कराएं जलनिकासी इंतजाम

Thu, 18 Sep 2025 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत चौक सभागार में बृहस्पतिवार को नगर निकाय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी और संचालन ईओ ओमप्रकाश ने किया। संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों लगातार बारिश के कारण कुछ वार्डों में पानी एकत्रित होने की सूचना मिल रही। सभासद ऐसे स्थानों को चिह्नित कर सफाई कर्मियों से मदद लेकर जलनिकासी के इंतजाम कराएं जिससे लोगों को आवागमन में किसी तरह की समस्या न होने पाए।
विज्ञापन

ईओ ओमप्रकाश ने विभिन्न सभासदों की तरफ से मिले सड़क, नाली, सफाई, पथ प्रकाश, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रभावी करने संबंधित प्रस्ताव की जानकारी मिली। इसमें पथ प्रकाश और कूड़ा कलेक्शन प्रत्येक वार्ड में कराए जाने तो कुछ वार्डों में नाली निर्माण कार्य कराने पर सहमति बनी। ईओ ने नगर पंचायत कर्मियों व सभासदों को आगाह किया कि जहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं वहां गुणवत्ता पर नजर बनाए रखें क्योंकि मानक विहीन कार्य का लाभ किसी को नहीं मिल सकेगा और विकास कार्यों के लिए मिले धनराशि का लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे में जो निर्माण के मानक तय हैं उसी अनुरूप कार्य हों यह सुनिश्चित करें। इस मौके पर रंजू, नरोत्तम, गोबर्धन, हरी लाल, हरिकेश बहादुर, आशीष, विजय साहनी, पीके वर्मा, उर्मिला आदि सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें