फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर स्थित आनंदनगर जंक्शन के धानी ढाला आउटर सिंग्नल के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी की शव के पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लोगो ने धानी ढाला के आउटर सिंग्नल के करीब रेलवे ट्रैक पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा। शव के चेहरे पर काफी चोट के निशान थे। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व जीआरपी पुलिस पहुंची। मृतक लाल रंग का शर्ट व स्लेटी कलर का लोवर पहने हुए था। पुलिस ने युवक के शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कहा कि युवक की मौत ट्रेन दुर्घटना में संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें