फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा व बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कोविड नियमों की अनदेखी करने पर दो प्रत्याशियों पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कोविड नियमों की अनदेखी कर चुनाव प्रचार में जुटे दो प्रत्याशियों पर कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह व बसपा प्रत्याशी ईशु चौरसिया के खिलाफ उड़नदस्ता टीम ने कोविड नियम का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
बृजमनगंज क्षेत्र की ग्रामसभा बेला में रविवार शाम सात बजे के करीब भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह ने चौपाल लगाई थी। इस दौरान सौ लोगों से अधिक को एकत्रित कर कोविड नियमों की अनदेखी की गई। इस पर एफएसटी 2 राकेश त्रिपाठी की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध 171-एफ व 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, बसपा प्रत्याशी ईशु चौरसिया ने घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान 20 से अधिक लोगों की संख्या मिली, जो कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन थी। इस पर प्रभारी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें