महराजगंज। नवरात्र में मिशन शक्ति के तहत मेधावी छात्रा को सम्मानित करने की पहल की गई। मेधावी छात्रा आस्था चौधरी को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक का पदभार देकर सम्मान बढ़ाया गया। आस्था करमही स्थित एक स्कूल की छात्रा हैं।
मिशन शक्ति के तहत नवरात्र में बेटियों को एक दिन का पदभार देकर सम्मानित किया जा रहा है। शनिवार को डीआईओएस राम नगीना भारती के चैंबर में गौहरपुर प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव आस्था को लेकर सुबह 11 बजे पहुंचे। सर्वप्रथम आस्था का स्वागत किया गया, उसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की कुर्सी पर आसीन कराकर सम्मान दिया गया। एक दिन की डीआईओएस बनी आस्था ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। इस दौरान हरि चौधरी, भूपेंद्र सिंह सहित उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक आदि मौजूद रहे।