फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन हाईवे : सुरक्षा मानकों के अभाव में हो रहे हादसे, कोहरे में आशंका बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकेतांक के अभाव में हो रहीं दुर्घटनाएं, सड़क के किनारे बिखरी गिट्टियां बनीं हादसे का सबब
विज्ञापन

निर्माणाधीन हाईवे पर डायवर्जन के संकेतांकों का अभाव, कोहरे से घट रही दृश्यता

फरेंदा। निर्माणाधीन गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर जगह-जगह डायवर्जन किया गया है। सड़क पर पर्याप्त संकेतांकों के अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाईवे पर सफेद पट्टी से लेकर अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। जनपद में घना कोहरा पड़ने लगा है। सुबह और शाम कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाएगी। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। यदि जल्द सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए तो दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। कोहरे के कारण ही बीते दिनों बस व कार की टक्कर में गर्भवती महिला की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर वर्षों से चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जगह-जगह डायवर्जन के कारण रास्तों काे बंद भी कर दिया गया है। रास्ते से प्रतिदिन सफर करने वाले लोग सतर्क रहते हैं लेकिन नए वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं। घने कोहरे में सड़क के किनारे सफेद पट्टी होने से लोगों को सड़क के दायरे का पता चलता है लेकिन इसके अभाव में दुर्घटना का जोखिम रहता है। क्षेत्र के अंकुर मणि ने बताया कि फरेंदा महदेवा गांव के सामने ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा चुका है। उसके किनारे अभी तक सर्विस सड़क अधूरी पड़ी है। आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। विभाग की शिथिलता से कार्य धीमी गति से भी हो रहा है। इसी से कुछ दूरी पर आगे भैया फरेंदा के समीप ओबरब्रिज के पास काम होने से अंडर पास को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। घने कोहरे में सड़कों पर संकेतांक के साथ पर्याप्त सुरक्षा के उपकरण होना जरूरी है लेकिन मौके पर इनका इंतजाम नहीं है। निर्माणाधीन हाईवे पर जगह-जगह पुल, मिट्टी का पटान व सड़क बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई की गई है। सांकेतिक चिह्नों का भी अभाव है। चौड़ीकरण के समय कार्यदायी संस्था की लापरवाही भी सामने आ रही है।
विज्ञापन




बीते दिनों में हाईवे पर हुई घटनाएं

केस नंबर एक- 11 दिसबंर को गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर बाबू पैसिया गांव के पास बस व कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए थे। हादसे में गर्भवती महिला साबिया की मौत हो गई थी। वहीं उसके पति व देवर का इलाज चल रहा है।



केस नंबर दो- 9 दिसबंर को गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर स्थित धानी ढाले के समीप दो बाइक की आपस में टक्कर होने से विद्युतकर्मी रोहित (24) निवासी आनंदनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बनकटी भिजवाया गया।



केस नंबर तीन- 25 जून को बनकटी अस्पताल के सामने कार की चपेट में आने से महदेवा निवासी बहादुर नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




केस नंबर चार- 18 जुलाई 24 को भैया फरेंदा के समीप आनंदनगर निवासी हार्दिक श्रीवास्तव (28) की बाइक गिट्टी की वजह से फिसल गई। वह सड़क किनारे गिर गए और वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें