फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो लोग घायल

Sun, 01 Jul 2018 01:17 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। डगरुपुर से कजड़हवां गांव जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में चालक व एक साइकिल सवार घायल हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर डगरुपुर क्षेत्र के ग्राम सभा जिगनीहवां टोला कजड़हवां निवासी बैजनाथ गोंड अपने ट्रैक्टर - ट्राली पर खाद लादकर डगरुपुर लेकर आए थे। खाद गिराकर वापस जाते समय डगरुपुर गांव के दक्षिण राजाराम गुप्ता के आम के बागीचे के पास सिंहाभार मार्ग पर मोड़ते   समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से चालक बैजनाथ गोंड (30) व सिंहाभार निवासी त्रिलोकी (32) घायल हो गये। वह साइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से पलटे ट्रैक्टर - ट्राली को सीधा कराया गया। वहीं घायलों को सीएचसी निचलौल इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें